छत्तीसगढ़

सिर्फ 500 रु के लिए पंच की ले ली जान, सूदखोर बना हत्यारा

आकाश

देश में सचमुच भयंकर मंदी है , अब तो लोग महज 500 रूपए के लिए एक दूसरे की जान भी लेने लगे हैं । मुंगेली सिटी कोतवाली थाने के अंतर्गत भटगांव में मात्र 500 रु की लेनदेन की वजह से एक पंच की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने 500 रुपये उधार दिए थे जिस पर सूद जोड़कर वह 10,000 रु की मांग कर रहा था और इसी बात पर जब मृतक से उसका विवाद बढ़ गया तो धारदार हथियार से कर्जदार की हत्या कर दी। मृतक कुंवारु साहू गांव का पंच भी था। मंगलवार शाम को वह बकरी चराने खेत गया हुआ था। तभी आरोपी अशोक यादव वहां पहुंचा और कुछ साल पहले दिए गए 500 रु उधारी की रकम ब्याज समेत मिलाकर 10 हज़ार का तगादा करने लगा। 500 के बदले 10 हज़ार रुपये की मांग सुनकर कुंवारु साहू भी तैश में आ गया और दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। इसके बाद आरोपी अशोक यादव ने आव देखा ना ताव , धारदार हथियार से वार कर कुंवारु की जान ले ली।

वहीं इस घटना को मृतक का पुत्र राजनीतिक साजिश करार दे रहा है। उसका दावा है कि मृतक पंच था और पंचायत चुनाव में उसकी अहम भूमिका हुआ करती थी, इसलिए विरोधियों ने उसकी हत्या करवाई है। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी आशीष अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक ने कुछ साल पहले अशोक से 500 रु उधार लिया था, जिसे वह चुका नहीं रहा था । इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और हत्या की गई। महंगाई के इस जमाने में पांच सौ रुपए कोई मायने नहीं रखते, लेकिन गांव में आज भी मात्र 500 रु के लिए किसी की जान ली जा सकती है। इस हैरान करने वाली घटना से यह भी साबित हो रहा है कि किस तरह ग्रामीण इलाकों में अवैध सूदखोर ग्रामीणों को का खून चूस रहे हैं और रकम न देने पर उनकी हत्या तक की जा रही है। जब एक पंच की यह हालत है तो आम ग्रामीणों की क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल