बिलासपुर

बिलासपुर :- आपसी विवाद में सर्जिकल ब्लेड से युवक पर जानलेवा हमला…गले मे आई गंभीर चोट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा में सोमवार को दो युवकों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग और यशवंत उर्फ बाला पिता मनहरण दास 19 वर्ष, निवासी कुंदरा पारा तिफरा, जो आपस में मित्र हैं, दोनों ने साथ में शराब सेवन किया था। शराब पीने के बाद दोनों तिफरा क्षेत्र में घूमते हुए आत्मानंद स्कूल के पास पहुंचे, जहां किसी बात पर कहासुनी हो गई। बताया गया कि यशवंत ने विवाद के दौरान अपने साथी को “चोर” कह दिया, जिससे नाराज होकर दोनों में गाली-गलौज और हाथापाई शुरू हो गई।

इसी बीच नाबालिग ने अपने पास रखे सर्जिकल ब्लेड से यशवंत के गले और हाथ पर वार कर दिया। घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले ली है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल