जशपुर

ऑपरेशन आघात: जशपुर पुलिस ने पकड़ा अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार…22 लाख का माल जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

जशपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने एक बार फिर अंतरराज्यीय शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने नेशनल हाइवे-43 पर ग्राम आगडीह के पास एक ट्रक से 426 कार्टून में भरी कुल 6300 बोतल 3825 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक RJ-09-GE-0124 तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के नाम रणवीर सिंह 42 वर्ष, निवासी ग्राम कांग, गोविंदलाल साहिब, तरनताल, पंजाब तथा जगदीप सिंह 30 वर्ष, निवासी मानुचर, चौकी चमकी नगर, तरनताल, पंजाब हैं। दोनों आरोपी पंजाब से बिहार तक शराब की तस्करी कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, 7 अक्टूबर को जशपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब-हरियाणा की ओर से एक ट्रक भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लेकर रांची के रास्ते बिहार जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश में सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने आगडीह के पास नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक RJ-09-GE-0124 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भूसी की बोरियों के नीचे छिपाकर रखे गए शराब के सैकड़ों कार्टून मिले। पुलिस ने ट्रक सहित शराब को जप्त कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें रोहतक हरियाणा से रांची तक ट्रक ले जाने के लिए 50,000 रुपये दिए गए थे, लेकिन उन्हें माल की वास्तविक जानकारी नहीं थी। पुलिस को शक है कि यह पूरा मामला एक बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्करी सिंडिकेट से जुड़ा है, जो चालकों को लालच देकर ट्रकों के माध्यम से शराब परिवहन करवाते हैं और एक निश्चित स्थान पर ट्रक बदलते हैं ताकि तस्करी का असली स्रोत छिपा रहे।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक जशपुर पुलिस ने ऐसे चार ट्रकों को पकड़ा है, जिनसे कुल 24,440 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की जा चुकी है, जिसकी कीमत दो करोड़ रुपये से अधिक है। इस बार भी पुलिस ने उसी तस्करी नेटवर्क का एक और हिस्सा पकड़ा है। मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(1) और 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली आशीष कुमार तिवारी, एएसआई मनोज भगत, प्रधान आरक्षक भोला सिंह राठौर, आरक्षक उपेंद्र सिंह, राम प्रताप यादव, प्रवीण तिर्की, अभय तिर्की, रवि राम और नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख की सराहनीय भूमिका रही।एसएसपी ने कहा कि जशपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। ऑपरेशन आघात के तहत जिलेभर में अवैध शराब और नशे के सौदागरों पर लगातार कार्यवाही जारी है। पुलिस टीम को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अंतरराज्यीय तस्करी सिंडिकेट का बड़ा खुलासा जल्द किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...