बिलासपुर

फायनेंस कंपनी के एजेंट से लूट की वारदात…नगदी 45 हजार रुपए सहित मोबाईल, लैपटॉप छीनकर भागे आरोपी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के फील्ड ऑफिसर के साथ बीती रात लूट का मामला का मामला प्रकाश में आया है। जहां बाइक सवार दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। जिसकी लिखित शिकायत जरेली निवासी कृष्णावतार साहू ने सकरी थाने में दर्ज कराते हुए बताया है कि वह भारत फाईनेंस कम्पनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। जो 8 अक्टूबर को प्रार्थी भारत फाईनेंस कम्पनी की साप्ताहीक मिटींग में घानापारा गया था। जहा पर भारत फाईनेंस कम्पनी से जुडे समुह के लोग मिटींग में इकठ्ठा हुये थे कम्पनी के समुह मेम्बर के द्वारा अपने पास रखे ग्राहक के द्वारा दिये गये अलग अलग किस्तों की राशि जो करीबन 45000 रूपये और वीवो Y400 कम्पनी का मोबाईल, टैबलेट 01 नग , टैबलेट का चार्जर, बायोमैट्रिक मशीन जिनकी अनुमानित कीमत 60 हजार रुपए के आसपास की है।

जिसे प्रार्थी द्वारा काले रंग के बैग में रखकर अपने प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BR 4836 से मिटींग खत्म करके कुदुदण्ड के लिए निकला था। जहां क़रीब रात 09.45 बजे जोंकी घानापारा रोड एस पी आर एल कोल डिपो के पास ग्राम जोंकी के पास पहुंचा था कि एक बाईक बजाज एन एस पल्सर बिना नंबर प्लेट में दो नकाब पहने हुए लोग खडे थे। जिन्होंने प्रार्थी को वहां से जाता देख रूकवाने की कोशिश किए। जिससे बचकर प्रार्थी ने अपने वाहन को आगे बढा दिया तो उनमें से एक लडका प्रार्थी पीछे लटकाये काले रंग के बैग को पकडकर खिंचा और डण्डे से मारने लगे। जिनसे बचने का प्रयास प्रार्थी द्वारा किया जा रहा था। ठीक उसी समय घानापारा की ओर से एक डिलक्स मोटर सायकल जिसमें नंबर नही था जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे और अपने चेहरे को स्कार्फ से ढके हुए थे। जिन्होंने प्रार्थी के बैग को झपटकर जोकी की ओर भाग निकले। इधर घटना में प्रार्थी के शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्...