रायपुर

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद का बड़ा फैसला: किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से ही होगी धान खरीदी, 15 नवंबर से होगी शुरुआत,

रमेश राजपूत

रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी करेगी। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान बेचने की अनुमति होगी। धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए ई-केवाईसी आधारित पंजीयन को अनिवार्य किया गया है, जिसे भारत सरकार के एग्रीस्टेक पोर्टल से जोड़ा गया है। पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 तय की गई है। राज्य के 23 लाख हेक्टेयर रकबे में डिजीटल क्रॉप सर्वे पूरा कर लिया गया है, जिससे खरीदी रकबे का निर्धारण सटीक रूप से किया जा सकेगा। किसानों की सुविधा के लिए “टोकन तुहर हाथ” मोबाइल एप से ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की गई है,

जिससे उन्हें समितियों में लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। साथ ही, बायोमैट्रिक सत्यापन से वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।प्रदेश में 2739 खरीदी केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी। समितियों को शून्य सुखत धान खरीदी पर 5 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। धान खरीदी की निगरानी के लिए मार्कफेड मुख्यालय में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा और जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। धान परिवहन और भंडारण में पारदर्शिता एवं मितव्ययता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को भुगतान 6 से 7 दिन के भीतर करने की व्यवस्था होगी, जिससे उन्हें समय पर आर्थिक लाभ मिल सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी