मस्तूरी

मस्तूरी :- राखड़ परिवहन रोकने पर एफआईआर ,चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी– एनटीपीसी सीपत से राखड़ परिवहन को लेकर सुखरीपाली में हुए चक्काजाम के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार दलहा पोड़ी निवासी बहोर सिंह ने मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वे विवेक कंस्ट्रक्शन कोरबा कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं।उन्होंने बताया कि विवेक कंस्ट्रक्शन, नवकार ग्लोबल, आहार इंफ्रा, रिफेक्स इंडस्ट्रीज, जेपीडब्ल्यू, आशीफ इकबाल, पशुपतिनाथ, डी.वी. प्रोजेक्ट, पीएम इंफ्रा समेत सभी एजेंसियों को एनटीपीसी सीपत द्वारा टेंडर के माध्यम से फ्लाई ऐश ट्रांसपोर्टिंग का कार्य आवंटित किया गया है, जो नियमानुसार चल रहा है।

शिकायत के अनुसार, 9 अक्टूबर को मुकेश सिंह धुरी एवं उनके अन्य साथियों ने ग्राम सुखरीपाली डेम के पास अनाधिकृत रूप से भारी वाहनों को रोककर राखड़ परिवहन कार्य में बाधा डाली, जिसके चलते एनटीपीसी सीपत से राखड़ प्लाई ऐश की ढुलाई प्रभावित हुई।मामले की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने मुकेश सिंह धुरी और अन्य के खिलाफ धारा 126(2)-BNS व 191(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल