बिलासपुर

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने लिया शिकंजे में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सोशल मीडिया पर बार-बार रील बनाकर हथियार लहराने, धमकी देने और लोगों को डराने-धमकाने वाले पांच युवकों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, शिवम मिश्रा, लक्की यादव, शैलेश चौबे और शंभू यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और लुट्टू पांडेय की एक बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ रील बनाकर लोगों को धमकाते और भय का माहौल बनाते थे। ऐसे वीडियो के माध्यम से वे अपनी आपराधिक छवि स्थापित करने और समाज में असुरक्षा की भावना फैलाने की कोशिश कर रहे थे।इनकी लगातार गतिविधियों पर बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम नजर रख रही थी। पुलिस को पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद में छिपे हुए हैं तथा बार-बार लोकेशन बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे हैं। तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने बनारस से ट्रैक करते हुए रतनपुर क्षेत्र में घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। इनमें घर में घुसकर मारपीट, चाकू से हमला, नशे के कारोबार में संलिप्तता और संगठित तरीके से दहशत फैलाने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अप.क्र. 1100/2025, 1199/2025 और 1227/2025 के तहत बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की है। बिलासपुर पुलिस ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध संगठित अपराध की धारा जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके परिजनों और गिरोह से जुड़ी अवैध संपत्तियों की पहचान कर जप्ती की कार्यवाही शुरू की जाएगी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस ने दी चेतावनी

सोशल मीडिया पर हथियार लहराना, धमकी देना या दहशत फैलाने जैसे कार्य अपराध की श्रेणी में आते हैं। ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिलासपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकत करेगा, उसे कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे। सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी...एक्टिवा सवार दो युवक फरार, रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा.... मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोच... शराबी बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पिता-भाई गिरफ्तार... बेलगहना पुलिस ने सुलझाया मामल... तालाब में समा गईं दो मासूम ज़िंदगियां... अर्जुनी गांव में 2 बहनों की मौत से पसरा मातम एनटीपीसी स्टेज-3 के ठेका कर्मचारी की संदिग्ध मौत...एमजीआर रेल लाइन पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार,