रतनपुर

बस यात्रा के दौरान सर्राफा व्यापारी हुआ 90 लाख की उठाईगिरी का शिकार…4 अज्ञात आरोपी ज्वेलरी बैग लेकर हुए गायब, रतनपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान एक सर्राफा व्यापारी के साथ उठाईगिरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर 90 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर निवासी सर्राफा व्यापारी किशोर कुमार रावल व्यापारिक कार्य से अंबिकापुर गया हुआ था। कार्य समाप्ति के बाद वह ज्वेलरी से भरा बैग लेकर बस से रायपुर लौट रहा था। रायपुर पहुंचने पर जब उसने अपना सामान देखा तो ज्वेलरी वाला बैग गायब मिला। इसके बाद व्यापारी ने बस में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें तीन से चार संदिग्ध व्यक्ति अंबिकापुर से बस में चढ़ते हुए दिखाई दिए। फुटेज में यह भी स्पष्ट हुआ कि इन व्यक्तियों ने अंबिकापुर से रतनपुर के बीच व्यापारी के सो जाने का फायदा उठाकर बैग अपने कब्जे में ले लिया और रतनपुर स्टॉपेज पर उतर गए। फुटेज के आधार पर व्यापारी ने रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 303(2), 3, 5 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। एसडीओपी नूपुर उपाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी साक्ष्य जैसे सीसीटीवी फुटेज, बस टिकट रिकॉर्ड और मोबाइल लोकेशन के आधार पर संदेहियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस को विश्वास है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्वेलरी की बरामदगी की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...