बिलासपुर

बिलासपुर:- युवक ने हाथ की नस और गला काटकर की आत्महत्या… संदिग्ध मामले में पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेलर का काम करने वाले युवक के सुसाइड का मामला प्रकाश में आया है। जहां युवक ने किराए के मकान के छत में ब्लेड से अपना हाथ और गला काटकर आत्माहत्या की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है। युवक बीते कुछ दिनों से डिप्रेशन में था और किसी बड़े मामले में फंसने की आंशका से भयभीत था। जिसके कारण परिजन भी काफी दिनों से उसकी देख रेख स्वयं कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार करनौद जिला जांजगीर के मूल निवासी लीलाधर जलतारे अपने भाई रोहित जलतारे और पत्नी भारती जलतारे के सहित मां के साथ जीवन यापन करने तीन साल पूर्व बिलासपुर आए थे। जहां सकरी स्थित शकुंतला विहार में किराए के मकान में रह रहे थे। जहां लीलाधर जलतारे बढ़ाई का काम रहे थे। वही उनका छोटा भाई रोहित जलतारे जरहभाठा में एक निजी कंपनी में टेलर का काम करता था। करीब एक महीने पूर्व रोहित जलतारे अचानक काम में जाना बंद कर दिया था। उसके बाद से ही वह किसी मानसिक तनाव में था।

जिसके बाद से ही परिजन उसकी देख भाल कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को रोज की तरह मृतक का बड़ा भाई लीलाधर जलतारे काम में चला गया था। जहां उसने दोपहर दो बजे अपने घर में छोटे भाई रोहित जलतारे का हाल चाल पूछने फोन किया तब उनकी पत्नी रोहित जलतारे ने बताया की वह रूम में नहीं है। और ऊपर छत जाने का दरवाजा बंद है। जिसपर किसी अनहोनी की आशंका पर लीलाधर जलतारे तत्काल घर पहुंचा। जहा छत में चढ़ उसने देखा कि रोहित की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके हाथ की नस और गले में धारदार हथियार से काटने के निशान थे। जिसकी सूचना उन्होंने सकरी पुलिस को दी। जहां मौके पर पहुंच पुलिस ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर उसे पीएम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...