बिलासपुर

बिलासपुर में सीपी प्लस गैलेक्सी शोरूम का भव्य उद्घाटन,अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे विश्वस्तरीय सुरक्षा समाधान

उदय सिंह

बिलासपुर – सुरक्षा और सर्विलांस तकनीक के क्षेत्र में बिलासपुर शहर को एक नई पहचान मिली है। शहर में ‘CP Plus Galaxy Showroom’ का भव्य शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक श्री अमर अग्रवाल के द्वारा किया गया।उद्घाटन समारोह में CP Plus के छत्तीसगढ़ ब्रांच हेड हेमंत कुमार वर्मा, राज्य के CCTV डिस्ट्रीब्यूटर नवीन अग्रवाल तथा सुरक्षा सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के एमडी एवं स्टोर ओनर सैयद रज़्ज़ाक अली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर CP Plus बिलासपुर टीम के सदस्य अमितेश गोस्वामी, श्री विकास गिध और टेक्निकल टीम से बिरजेश सिंह भी शामिल हुए।

CP Plus देश की अग्रणी सुरक्षा ब्रांड है, जो अपने अत्याधुनिक CCTV कैमरों, वीडियो डोर फोन, स्मार्ट सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स और Safe City Solutions के लिए जानी जाती है।नए CP Plus Galaxy Showroom के माध्यम से अब बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को विश्वस्तरीय सुरक्षा उत्पादों और सेवाओं की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगी। शोरूम में लाइव डेमो के साथ Safe City Solutions, IP एवं HD Cameras, WiFi और 4G Home Security Cameras, Video Door Phone Systems जैसे आधुनिक प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए गए हैं।

उद्घाटन के अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा….

आज के समय में सुरक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुकी है। ऐसे आधुनिक शोरूम लोगों तक उन्नत तकनीक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास हैं।

स्टोर संचालक सैयद रज़्ज़ाक अली ने कहा…

हमारा उद्देश्य बिलासपुर के हर घर और कार्यालय तक उच्च गुणवत्ता वाली सुरक्षा तकनीक पहुँचाना है, ताकि शहर और अधिक सुरक्षित बने।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...