मस्तूरी

मस्तूरी के राघव सिंह ठाकुर ने बस्तर में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल प्रतियोगिता में भी हुए चयनित…क्षेत्र को कर रहा गौरवान्वित,

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी राघव सिंह ठाकुर ने बस्तर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने क्षेत्र, विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है। राघव, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद के छात्र हैं। उनके पिता सुभाष सिंह ठाकुर एवं दादा धन सिंह ठाकुर हैं।
यह प्रतियोगिता 9 से 12 अक्टूबर तक जगदलपुर (बस्तर) में आयोजित हुई, जिसमें राज्यभर के 1100 खिलाड़ी शामिल हुए थे। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच राघव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने क्लस्टर में अकेले स्वर्ण पदक विजेता बनने का गौरव हासिल किया। राघव सिंह ठाकुर इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर (नेशनल) की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं।

उनकी निरंतर मेहनत और प्रतिभा के आधार पर इस वर्ष उनका चयन डीएवी नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिल्ली में आयोजित होगी। इस आयोजन में देशभर के राज्य स्तरीय खिलाड़ी भाग लेंगे। राघव की इस शानदार उपलब्धि से उनके विद्यालय डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल परसदा वेद, मस्तूरी ब्लॉक तथा पूरे क्षेत्र में गौरव और खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राघव को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!
Letest
हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर... 20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का मामला... प्लॉट दिलाने के नाम पर युवक से ठगी मोबाइल अपडेट के दौरान खाते से एक लाख पार....साइबर ठगी का मामला दर्ज सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 1.02 लाख की ठगी, आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज,