बिलासपुर

पत्थलगांव में 6 करोड़ की ठगी का खुलासा….जशपुर पुलिस ने दो ठगों को दबोचा,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले की पत्थलगांव पुलिस ने करोड़ों की ठगी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांजगीर-चांपा और सक्ति जिले से मुख्य आरोपी हरिशरण देवांगन 52 वर्ष, निवासी जैजैपुर और संतोष कुमार साहू 46 वर्ष, निवासी मुदुपर को पकड़ा है। आरोपियों पर निवेश के नाम पर 6 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है। मामला पत्थलगांव निवासी जागेश्वर लाल यादव की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी संतोष कुमार साव ने “सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन” नामक कंपनी से जुड़कर ग्रामीणों को कृषि प्रोडक्ट्स और ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया था। शुरूआती महीनों में ब्याज की रकम लौटाई गई, लेकिन बाद में रकम देना बंद कर दिया गया। आरोपियों ने निवेशकों से आधार-पैन कार्ड लेकर फर्जी रजिस्ट्रेशन भी करा लिया और वेबसाइट बंद कर फरार हो गए।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में एसडीओपी धुर्वेश जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ में उनके अपराध स्वीकारने और पर्याप्त सबूत मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने निवेशकों को प्रतिदिन 1% ब्याज का लालच देकर करोड़ों रुपए वसूले। जब नए निवेशक जुड़ना बंद हुए तो ब्याज भुगतान रोक दिया गया और रकम हड़प ली गई। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और शीघ्र गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

error: Content is protected !!
Letest
बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप...