जांजगीर चाँपा

पत्नी की हत्या कर तालाब में फेंकी लाश…पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला, आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना जांजगीर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामला सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी भरत लाल राठौर 52 वर्ष निवासी बाजार पुटपुरा, जांजगीर ने अपनी पत्नी सरस्वती राठौर 48 वर्ष की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 18 अक्टूबर को थाना उपस्थित होकर पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की गई। उसी दिन गांव के तालाब में महिला का शव मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मृतिका के गले में रस्सी से बंधी दो ईंटें पाई गईं, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हुई। मृतका के परिजनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अत्यधिक शराब और गांजा का सेवन करता था। पत्नी अक्सर उसे नशा करने से मना करती थी, जिस बात से आरोपी चिड़चिड़ा हो जाता था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि झगड़े के दौरान उसने पत्नी को गुस्से में आकर तालाब के पानी में डुबोकर मार डाला और गले में ईंट बांधकर शव को छिपाने की कोशिश की।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238(ए) BNS के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा CSP योगिता बाली खापर्डे के नेतृत्व में की गई। इस प्रकरण में निरीक्षक मणिकांत पांडे, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, महिला प्रधान आरक्षक जीवंती कुजूर एवं पुलिस दल का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...