सीपत

जंगल में चल रहा था जुआ पुलिस को देख लीलागर नदी में कूदे 3 जुआरी, नदी में डूबने से एक की मौत, 2 दिन बाद शव बरामद, सीपत थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

सीपत – गुरुवार शाम सीपत जंगल मे जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने दौड़ाया तो इनमें से तीन जुआरी पुलिस के डर से पास के ही चेकडेम में कूद गए। कूदे हुए जुआरी में से दो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए पर तीसरे का पता नहीं चला था। गोताखोर उसकी तलाश में शुक्रवार देर शाम तक जुटे रहे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। ग्राम धौराकोना की है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस को गांव के पास जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम जुआ में दबिश देने के लिए निकली। शाम 4 करीब मौके पर पहुंची तो गांव से बाहर ग्राम धौराकोना के सूखे तालाब के पास जुए का फड़ चल रहा था।

पुलिस ने घेराबंदी की तो 10-12 जुआरी मौजूद थे। इनमें से विवेक डहरिया, दसेराम सतनामी, दिलेश कुर्रे, मोहनकुमार लहरे पिता स्व. सत्य कुमार लहरे, दुकालू पटेल बलौदा जिला जांजगीर- चांपा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 5300 रुपए नगद, 3 बाइक व 3 मोबाइल बरामद हुआ। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए इन्हीं में बलौदा (जांजगीर चांपा)वार्ड क्रमांक 8 निवासी समीद मोहम्मद पिता जरीब मोहम्मद सहित कार्तिक और वीरेंद्र पुलिस से बचने लीलागर नदी में कूद गए।

कुछ देर बाद कार्तिक व वीरेंद्र तैरकर बाहर निकल गए पर समीद पानी मे डूब गया उसका पता नहीं चला। बलौदा पहुंचने पर वीरेंद्र व एक मौके से फरार जुआरी ने समीद के भाई अलीम कुरैशी को फोन पर घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही वीरेंद्र के साथ अपने बड़े भाई व दोस्तों को लेकर शहिद कुरैशी नदी तक आए। उन्होंने बलौदा व सीपत पुलिस को फोन से सूचना दी,

एवं परिजन देर शाम तक नदी के आसपास लापता युवक की तलाश करते रहे। गुरुवार रात तक ढूंढने के बाद भी नही मिलने पर परिजन वापस अपने घर लौट गए।शुक्रवार की सुबह फिर परिजन मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस दोपहर करीब एक बजे डायल 112 व एसडीआरएफ बिलासपुर की टीम के साथ लीलागर नदी पहुंची और लापता समीद की तलाश शुरू की। शाम 5 बजे तक खोजबीन चली पर कोई सुराग नहीं मिला तो टीम बाहर आ गई।

तभी घटना के 2 दिनो बाद तीसरे दिन शनिवार सुबह 9 बजे के आसपास ग्रामीणों ने शव को नदी के ऊपर तैरते देखा जिसके बाद सीपत पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद सीपत पुलिस ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकलवाने के बाद शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम में भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
शनिचरी बाजार में अज्ञात चोरों का आतंक...सिलसिलेवार टूट रहे ताले, नगदी और सामानों की हो रही चोरी, आरो... पामगढ़ पुलिस ने की नाकेबंदी....स्पोर्ट्स बाईक में देशी शराब की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 108 लीटर कच्ची... कार में अवैध गांजा लेकर घूम रहे 2 तस्कर धराए.... 51 किलो गांजा, 2 लाख नगद समेत 32 लाख का माल जब्त, तेज रफ्तार कार की टक्कर से इंजीनियर गंभीर.... हेलमेट ने बचाई जान, सड़क निर्माण का निरीक्षण करने के दौ... सिम्स अस्पताल से बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग चोर सहित 1 खरीददार गिरफ्तार...5 वाहन बरामद, फर्जी अंकसूची से डाकपाल बनने की साजिश नाकाम, नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी...महिला-पुरुष गिरफ्... फर्जी नंबर प्लेट से धान ढुलाई का खेल उजागर... रोड टैक्स चोरी में ट्रक मालिक पर एफआईआर दर्ज, सरकंडा क्षेत्र में अवैध कबाड़ का कारोबार चरम पर, चोरी की वारदातें बढ़ीं, लाइनअप से रात में खप रहा चो... यूरोपीय संसद में भारत–यूरोप संवाद...गुरु रविदास जयंती समारोह में छत्तीसगढ़ के पेशीराम जायसवाल करेंगे... हंगामे के बीच जय वाधवानी ने संभाली कमान, बोले सामान्य सभा विकास का मंच है, राजनीतिक टकराव का नहीं