रायपुर

राजधानी में लूटी मासूम की इज्जत, भोलेपन का उठाया फायदा….काम दिलाने के नाम पर दुष्कर्म

रायपुर- डोंगरगढ़ से काम की तलाश में राजधानी पहुँची युवती को एक दुष्कर्मी ने अपने हवस का शिकार बना डाला, युवती ने घटना के बाद ही रविवार को खम्हारडीह पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें पुलिस ने भी गंभीरता से कार्य करते हुए 24 घंटे के भीतर दुष्कर्मी युवक को पकड़ लिया। खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने बताया कि डोंगरगढ़ से काम की तलाश में आई 20 वर्षीय युवती को काम और घर दिलवाने के नाम पर संतोष भतपरिया नाम का युवक सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने थाने में रविवार को ही मामला दर्ज करवाया था, पुलिस ने नरदहा में रहने वाले युवक को उसके घर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता पहले भी राजधानी में काम कर चुकी है, जो पहले शंकर नगर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसके बाद वह अपने घर वापस डोंगरगढ़ चली गई थी, उसके बाद फिर काम की तलाश में रायपुर आई थी और विधानसभा रोड पर खड़ी थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और काम दिलवाने के नाम पर अपने बाइक से बिठाकर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल