बिलासपुर

पुलिस के हत्थे चढ़ा गाँजा तस्कर…कब्जे से 7 किलो से अधिक गाँजा जब्त,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अवैध गांजा कि तस्करी करने वाले आरोपी को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 7.180 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि पोर्टरखोली सिरगिट्टी के पास एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करने के फिराक मे ओव्हरब्रिज के पास बैठा हुआ है। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां रायपुर जिला दमोह निवासी चतुर्भुज अहिरवार मौके पर थे। जिसके पास से मादक पदार्थ 7.180 गांजा और 02 नग पानी कंटेनर रखा हुआ था। जिसे लेकर वह भगाने के फिराक में था। लेकिन सिरगिट्टी पुलिस की सक्रियता से वह अपने मंसूबों पर कामयाब नही हों सका। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी निरीक्षक नवीन देवांगन, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. मनोज राजपूत, आरक्षक विरेन्द्र राजपूत, केशव मार्को एवं विरेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...