छत्तीसगढ़रतनपुर

ठेकेदार की लापरवाही से बाइक सवार की मौत, चार लाख के मुआवजे के बाद हुआ चक्का जाम खत्म

सड़क निर्माण के दौरान लगातार ठेकेदार और उनके मजदूर लापरवाही बरत रहे हैं जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

सड़क हादसों में रोज किसी न किसी की जान जा रही है। इसके पीछे निर्माणाधीन सड़कों और इसमें लिप्त ठेकेदारों की भी भूमिका है ।ऐसा ही कुछ चपोरा बिरगहनी मार्ग के ग्राम गंगासागर में भी हुआ। यहां ठेकेदार द्वारा पुल निर्माण के लिए गहरा गड्ढा खोदा गया है लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिस वजह से रात में यहां से गुजर रहे बाइक सवार डोंगी के राजेश साहू को गड्ढा नजर नहीं आया और वह बाइक समेत गड्ढे में जा गिरे ।बाइक उनके ऊपर गिर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई ।सुबह लोगों ने उन्हें देखा । 40 वर्षीय किसान राजेश साहू की मौत से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क निर्माण के दौरान लगातार ठेकेदार और उनके मजदूर लापरवाही बरत रहे हैं जिस वजह से आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। चपोरा पोड़ी रोड में भी असुरक्षित गड्ढे की वजह से ही एक युवक की जान चली गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पर चक्का जाम कर दिया । ग्रामीणों को आक्रोशित देखकर ठेकेदार भानु सिंह और विकास सिंह मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीण 5 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे थे लेकिन तहसीलदार की पहल पर ठेकेदार चार लाख रुपए देने को राजी हो गया ,जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खत्म किया और शव को सुरक्षित निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सड़क निर्माण का ठेका बिलासपुर की कंपनी लैंड मार्क रॉयल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को मिला है , जिसके द्वारा बड़ी लापरवाही की गई, जिस वजह से ग्राम डोंगी के रहने वाले राजेश साहू की असमय मौत हो गई ।घटनास्थल पर उनके परिजन दहाड़ मार मार कर रोते नजर आए,इस नज़ारे को जिसने भी देखा , उसकी आंखें भर आई।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...