जशपुर

दो अलग अलग हत्या की वारदातों का हुआ खुलासा… लकड़ी से वार कर पत्नी की हत्या तो वही कुल्हाड़ी मारकर पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, दोनो आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जशपुर – पुलिस ने दो अलग-अलग हत्या के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ये घटनाएं थाना सन्ना और चौकी मनोरा क्षेत्र में घटीं। पहला मामला थाना सन्ना क्षेत्र के ग्राम मधुपुर कवई का है, जहां 22 अक्टूबर को पारिवारिक विवाद के दौरान बुजुर्ग सुखराम 58 वर्ष ने गुस्से में अपनी पत्नी मोहनी बाई के सिर पर चूल्हे की अधजली लकड़ी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थिया बुधनी बाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी भी जब्त की है।
दूसरा मामला चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम सकरडीह का है, जहां जमीन विवाद को लेकर आरोपी कोशमोस तिर्की 40 वर्ष ने अपने पड़ोसी विजेश्वर उर्फ विजय उरांव की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। मृतक के पुत्र अनिल राम की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी बरामद कर ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों घटनाओं में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...