बिलासपुर

बिलासपुर: अवैध हुक्का बार पर पुलिस की छापेमारी…मौके से बड़ी मात्रा में हुक्का सामग्री जब्त, 3 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने शहर में संचालित एक अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह के दिशा-निर्देशन में की गई। थाना प्रभारी सिविल लाइन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापा मारते हुए हुक्का बार में चल रहे अवैध संचालन को तत्काल बंद कराया। कार्रवाई के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में हुक्का बार मैनेजर विकम ठाकुर पिता किशन ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर चौक जरहाभाठा बिलासपुर, रितेश विश्वकर्मा पिता जीवन विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी मसानगंज मध्य नगरी चौक बिलासपुर तथा अरबाज खान पिता मोहम्मद शुलेगान खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला बिलासपुर शामिल हैं।

वहीं, हुक्का बार संचालक विनोद ठाकुर को भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध हुक्का संचालन में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। जप्त सामग्री में 6 नग हुक्का पाट, 8 नग कोयला कोको जेल, 4 नग स्टेन, 7 नग चिलम, 8 नग पाइप, 1 नग कोल हीटर, 1 नग हिसाब पंजी, नगद राशि 3000 रुपए तथा 3 मोबाइल फोन शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर प्रभावी रोक लगी है। सिविल लाइन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...