बिलासपुर

हार्ट अटैक के समय सीपीआर क्यों है जरूरी ?…. जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर दी गई विस्तृत जानकारी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोमवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जिला कार्यालय परिसर में सीपीआर जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शिविर लगाकर जिला कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों एवं आम नागरिकों के लिए हृदय रोग से बचाव की जानकारी दी गई। एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि आज के समय में सीपीआर किस तरह से किया जाना है, कब किया जाना है, इसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। सीपीआर किन परिस्थितियों में किया जाए उसके लक्षण क्या होंगे इस विषय पर विस्तार से संबोधित किया। कार्यक्रम में डॉक्टर रक्षित जोगी ने हार्ट अटैक और हार्ट अरेस्ट के विषय में लोगों को समझाया। साथ ही यह जानकारी दी की हार्ट अरेस्ट के समय में ही सीपीआर की आवश्यकता होती है क्योंकि उस समय व्यक्ति होश में नहीं होता है।

रेडक्रॉस के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने सीपीआर जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सचिव रेडक्रॉस डॉ. शुभा गढेवाल ने भी संबोधित किया और सीपीआर की महत्ता के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड बनाने हेतु सभी से निवेदन किया। इस दौरान सीपीआर की जानकारी एवं उसका डेमो प्रदर्शन प्राथमिक चिकित्सा के मास्टर ट्रेनर अपराजिता मिश्रा, कुमारी अन्नू पटेल सहित नौरीश जेहरा अली के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के द्वारा स्वयं डेमो किया गया और डमी के साथ सीपीआर की पूरी प्रणाली को समझा। कार्यक्रम में डॉ. राजीव अवस्थी प्रबंध समिति सदस्य, श्री आदित्य पांडे प्रभारी अधिकारी, श्री सुशील राजपूत सहित लगभग 40 से अधिक लोगों ने सीपीआर का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,