बेमेतरा

बेलतरा पंचायत व बीएलसीसी के सौजन्य से स्मृति क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन प्रारम्भ..कुल 32 टीम प्रतियोगिता में लेंगे भाग

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – ग्राम पंचायत बेलतरा में बीएलसीसी व बेलतरा पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में शिवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार 07 फरवरी से टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता  स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आतिशबाजी के साथ अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में शुरुआत हुआ।  जिसमें मात्र 32 टीमों को प्रवेश दिया गया हैं। 1100/- रुपए प्रवेश शुल्क के साथ प्रवेश की अंतिम तिथि 06 फरवरी रखा गया था।  प्रथम  विजेता टीम को 25555/- रूपये, द्वितीय विजेता टीम को 12222/- रुपए, तृतीय 6666/- रुपए, चतुर्थ 3333/- रुपए, पंचम 1666/- रुपए व षष्टम 1111/- रुपए  के साथ, ट्राफी, मेडल से पुरस्कृत किया गया।


प्रतियोगिता के उद्धाटन समारोह में मुख्य अतिथि विक्रम सिंह उपाध्यक्ष- जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्षता ईश्वरी रामरतन कौशिक सरपंच ग्राम पंचायत बेलतरा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, जनपद सदस्य अनीश धीवर, बेलतरा क्रिकेट क्लब (BLCC),समस्त पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी बेलतरा की उपस्थिति में बेलतरा हाई स्कुल मैदान में प्रारम्भ की गई। ग्राम पंचायत बेलतरा के सौजन्य से मुख्य अतिथि विक्रम सिंह के हाथों बेलतरा के सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट यूनिफार्म वितरण किया गया। एवं मैदान पर पुजा कर रिबन काटकर मैच प्रारम्भ किया गया। 

आज के उद्घाटन मैच में पहला मैच जलसों वर्सेस कडरी के बीच खेला गया। जिसमें कड़री की टीम ने जीत हासिल की एवं दूसरा मैच रतनपुर पुलिस टीम वर्सेस सलखा इलेवन के बीच मैच खेला गया। जिसमें सलखा इलेवन ने 8 ओवरो में 99 रन बना कर रतनपुर पुलिस की टीम को 100 रनो का लक्ष्य दिया। सभी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन किए, दोनों टीमों के बीच काटें की टक्कर रही, जिसमें सलखा इलेवन की टीम को जीत मिली। आयोजक समिति के सदस्य रामरतन कौशिक, महावीर यादव, कृष्णा यादव,  उमलेश जायसवाल, शेखर कश्यप, पप्पू सोनी, रामदयाल, नन्दकश्यप, लक्ष्मी सूर्या, रामचरण मेरावी आदि उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...