जांजगीर चाँपा

ठगी और चोरी की दर्जनों घटनाओं को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार… भोले भाले ग्रामीणों को बनाता था शिकार,

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – अंचल में शातिराना तरीके से ठगी और चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने पकड़ने में सफलता पाई है। जिसके कब्जे से पुलिस ने लगभग 5 लाख 19 हजार 930 रुपये की चोरी की संपत्ति बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पंचराम निषाद पर जांजगीर-चांपा, दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार और बालोद सहित कई जिलों में चोरी और ठगी के दर्जनों मामले दर्ज हैं। आरोपित घरों में कम कीमत में छड़, सीमेंट और ईंट बेचने का झांसा देकर लोगों को धोखा देता था। बिर्रा और नवागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित नई या अधूरी बनी इमारतों को देखकर योजना बनाता था। वह खुद को बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर बताकर कम दाम में छड़-सीमेंट देने का लालच देता था। घर के किसी सदस्य को किसी बहाने बाहर ले जाकर कुछ दूर छोड़ देता, फिर वापस घर लौटकर रिश्तेदार के नाम पर नकदी या गहने ठगकर फरार हो जाता था। अगर घर खाली मिलता, तो वह चोरी की वारदात करता था। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपित टोपी और गमछा पहनकर चेहरा ढकता था और बिना नंबर की मोटरसाइकिल से वारदात करता था। इसी तरह आरोपी ने थाना बिर्रा में 9 जुलाई 2025 को ग्राम नकटीडीह में कम दाम में सीमेंट-छड़ देने के बहाने 1 लाख 24 हजार रुपये की ठगी की थी। थाना नवागढ़ में 5 अक्टूबर 2025 को ग्राम राछाभांठा में घर के अकेले सदस्य को बहला-फुसलाकर सोने-चांदी के जेवर चोरी किया था। वही 24 अक्टूबर 2025 को ग्राम राछाभांठा में एक महिला को सस्ता सीमेंट दिलाने का बहाना कर घर से बाहर भेजकर 12 हजार रुपये नगद और पांच तोले सोने की माला चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बताया जा रहा है कि बिलाईगढ़, दुर्ग, धमतरी, बालोद और बलौदा बाजार में भी इसी तरह की घटनाएं की हैं। राज्यभर के 17 से अधिक थानों में पंचराम निषाद के खिलाफ ठगी और चोरी के प्रकरण दर्ज हैं। कई मामलों में वह जेल भी जा चुका है। इधर जांजगीर जिले में घटे मामलों को लेकर बिर्रा और नवागढ़ सहित साइबर सेल की सयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश में 250 से अधिक सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जिसके आधार पर मुखबिर की सूचना पर महासमुंद जिले के सरायपाली से आरोपित को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने चांदी के जेवर 1113 ग्राम, सोने के जेवर 23.950 ग्राम , एक स्कूटी और एक मोबाइल सहित कुल 5 लाख 19 हजार 930 रुपये कि संपत्ति बरामद किया है। जिसे जब्त पर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में ऑपरेशन में साइबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जय साहू और साइबर टीम के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की सराहना करते हुए उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा...