बिलासपुर

कोनी थाने में कबाड़ कारोबारी की खातिरदारी पर बवाल… वायरल तस्वीर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया लाईन अटैच,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस और अवैध कारोबारियों की कथित सांठगांठ को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोनी थाने की एक वायरल तस्वीर ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में ला दिया है। वायरल फोटो में अवैध कबाड़ कारोबार से जुड़े अकबर खान को थाने के भीतर कुर्सी पर आराम से बैठकर चाय पीते देखा जा रहा है, जबकि सामने दो पुलिसकर्मी मौजूद हैं। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया में पुलिस की जमकर किरकिरी हो रही है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के मुताबिक अकबर खान कोनी थाना क्षेत्र में अवतार पैलेस के सामने कबाड़ दुकान संचालित करता है। हाल ही में बिलासपुर एसपी ने जिले में अवैध कबाड़ कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद कोनी पुलिस ने अकबर खान के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत कार्रवाई की थी। हालांकि कार्रवाई के बीच आरोपी को थाने में मिले कथित वीआईपी ट्रीटमेंट ने पुलिस की मंशा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े का नाम चर्चा में है। आरोप हैं कि अवैध कबाड़ कारोबारियों से पुलिस की मिलीभगत के कारण शहर में यह कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है।

वायरल तस्वीर के बाद पुलिस विभाग की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। जारी आदेश में कहा गया है कि अवैध कबाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दोनों आरक्षक आरोपियों के साथ बैठकर चाय पीते नजर आए, जो गंभीर लापरवाही है। इसके बाद प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी और आरक्षक अनुज जांगड़े को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर रक्षित केंद्र बिलासपुर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...