बिलासपुर

कुशवाहा कल्याण विकास समिति की बैठक सम्पन्न, दिवाली मिलन समारोह की तैयारी शुरू

उदय सिंह

बिलासपुर– कुशवाहा कल्याण विकास समिति लिंगियाडीह की आवश्यक बैठक दिनांक 29 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी दिवाली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से दिवाली मिलन समारोह को भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उपस्थित सदस्यों ने स्वेच्छा सहयोग राशि प्रदान करने और अपने-अपने मंडलों की जवाबदेही तय करने पर सहमति व्यक्त की।बैठक की अध्यक्षता सचिव नवल वर्मा ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष ओम प्रकाश कश्यप, उपाध्यक्ष शिवदयाल कश्यप, चंद्रिका कश्यप, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, सहसचिव सोनू कश्यप, समिति प्रभारी रमेश कश्यप, संरक्षक कमल कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।उपस्थित सदस्य — राकेश मौर्य, कमल कश्यप, रविन्द्र कश्यप, ओम कश्यप, साहिल कश्यप, गुड्डा कश्यप, शैलेन्द्र कश्यप (राजा), सुरेन्द्र कश्यप, राम कुमार कश्यप, रवि कश्यप, दिनेश मौर्य, चुन्नी मौर्य, जुली कश्यप, मालती कश्यप आदि शामिल रहे।बैठक का समापन सचिव नवल वर्मा द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी सदस्यों ने एकजुटता और सहयोग का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...