कोटा

च्वॉइस सेंटर में आधार अपडेट कराने के बाद बैंक अकाउंट से निकाल लिए गए 1 लाख रुपए…सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हुए धोखाधड़ी के शिकार

आधार कार्ड से प्रोसेस कर पैसे निकालने का मामला

रमेश राजपूत

कोटा – ऑनलाइन और टेक्नोलॉजी के अपडेट हो रहे नए नए अवतारों के प्रयोग में आने के बाद नए नए तरीकों से चोरी और धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे है, जिसमें इस बार च्वॉइस सेंटर में आधार कार्ड अपडेट कराने के बाद एक व्यक्ति के बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए है। जब पीड़ित बैंक पहुँचा तो उसे इसकी जानकारी हुई, जिसमें सामने आया कि अज्ञात आरोपी ने कई किस्तों में पैसे निकाले है। मामले में अब प्रार्थी ने थाने पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पीड़ित भानु प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह सिंचाई विभाह से 2019 में सेवानिवृत्त हो चुके है, और उनका बैंक अकाउंट बिलासपुर में एसबीआई के कलेक्ट्रेट ब्रांच में है, जब उन्होंने मार्च 2023 को च्वाईस सेंटर भगवती काम्पलेक्स गनियारी जिला बिलासपुर में च्वाईस सेंटर संचालक चुडामणी देवांगन और कमल देवांगन एवं उसके सहयोगी द्वारा पुछने पर बताया गया कि आधार कार्ड अपडेट हो रहा है तब मै भी उनसे अपना आधार कार्ड का अपडेट उनके कहे अनुसार उनके ही दुकान पर कराया। जिसके बाद उनके बैंक अकाउंट से अलग अलग दिन लगातार 10 – 20 हजार करके कुल 1 लाख रुपए निकाल लिए गए, जब उन्होंने बैंक पहुँचकर इसकी जानकारी निकाली तो उन्हें पता चला कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा आधार कार्ड के माध्यम पैसे निकाले गए है, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...