बिलासपुर

मौसम ने ली फिर करवट, कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट के बाद शनिवार से ही कुछ जिलों में मौसम का बदला मिजाज देंखने को मिला। देर रात हालांकि गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में ओला वृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि 23 फरवरी से प्रदेश के उत्तर क्षेत्र का मौसम पूरी तरह से बदल जायेगा। मौसम में ये बदलाव 25 अप्रैल की दोपहर तक छत्तीसगढ़ में भी दिखने की संभावना बनी हुई है। बताया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह परिवर्तन मौसम में हो रहा है।

इन जिलों में गिर रहे ओले..

शनिवार सुबह से ही बिलासपुर संभाग में जमकर बारिश हुई। इसके साथ ओले भी गिरे। बताया जा रहा है। गौरेला,पेंड्रा, मरवाही सहित रायगढ़ जिले में झमाझम बारिश हुई है, जिससे उक्त क्षेत्रों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश के 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी..

मौसम विभाग ने 23 से 24 फरवरी तक इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। जिनमे कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर सहित आसपास के सभी जिले शामिल हैं। इन इलाकों केलिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जहाँ आगामी दो दिनों तक प्रदेश के इन जिलों में मध्यम से हल्की और कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सोमवार को जिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर सहित कई अन्य जिले भी शामिल हैं।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी..

अरब सागर और बांग्लादेश के आसपास एक एंटीसाइक्लोन बना हुआ है। इस चक्रवात के कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ में नमी आ रही है। जिसका सर्वाधिक असर रायपुर और बिलासपुर संभाग में देखने को मिल रहा है। जिसके मद्देनजर रायपुर और बिलासपुर संभाग के लिए मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है, उनमें बिलासपुर संभाग का बिलासपुर, जांजगीर, रायगढ़ जिला शामिल हैं। वहीं रायपुर संभाग की बात करें तो बलौदाबाजार, महासमुंद सहित कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम...