कोटा

कोटा जंगल में शिकार के लिए बिछाए करंट तार की चपेट में आने से युवक की मौत… शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, छह आरोपीयो पर मामला दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोल स्थित दोषी मुंडा तालाब के पास हुई दर्दनाक घटना में 35 वर्षीय अयोध्या सिंह खुसरो की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों भोला बैगा, अनिल उइके, मालिक राम गोंड, नवपरिहा गोंड, किशन बैगा और सोहन बैगा सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, के खिलाफ धारा 105-BNS, 238-BNS तथा 3(5)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपीयो ने 11 केवी के चालू विद्युत पोल से नंगी जीआई तार जोड़कर अवैध रूप से बिजली का करंट जंगल में बिछाया था, ताकि जंगली जानवरों का शिकार किया जा सके। इस दौरान मृतक अयोध्या सिंह खुसरो, जो तखतपुर थाना क्षेत्र के छिरहापारा गांव का निवासी था, 29 अक्टूबर की शाम तालाब की ओर गया और वह नंगी जीआई तार के संपर्क में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। शव जलने से पहचान मुश्किल हो गई थी, लेकिन मृतक के परिजनों ने कपड़ों और नाखूनों के आधार पर उसकी पहचान की। मृतक के चचेरे भाई आजु राम कुशराम ने थाना कोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 184/25 पर कार्यवाही करते हुए स्थल निरीक्षण, गवाहों के बयान और पंचनामा तैयार किया। प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...