छत्तीसगढ़बिलासपुर

रविवार को भी पटा सकेंगे नगर निगम टैक्स, स्पायरो व राजस्व की टीम देंगे घर-घर दस्तक

रविवार को निगम के विकास भवन, टाऊन हाल सहित चारों जोन कार्यालय में टैक्स जमा लेने के साथ स्पायरो व राजस्व की टीम द्वारा सभी वार्डों के घर-घर दस्तक देकर टैक्स जमा कराया जाएगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन 31 मार्च इस बार रविवार पड़ने से सभी वित्तीय संस्थाएं रविवार को भी काम करेगी । एक तरह तरफ जहां बैंक और बीमा कार्यालय इस दिन खुले रहेंगे वही बिलासपुर नगर निगम में भी सामान्य दिनों की तरह ही नल कर और संपत्ति कर की अदायगी कर सकेंगे । इसके लिए चारों जोन के कार्यालय खुले रहेंगे। ऐसे कर दाता जिन्होंने अभी तक अपना पापर्टी व वाटर टैक्स जमा नहीं किया है, वे रविवार को भी टैक्स जमा कर सकेंगे। रविवार को विकास भवन, टाऊन हाल सहित सभी जोन कार्यालय खुले रहेंगे, जहां शहर के करदाता टैक्स जमा कर सकेंगे।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन रविवार होने के बावजूद लक्ष्य को पूरा करने विकास भवन सहित चारों जोन में टैक्स जमा करने की सुविधा जारी रहेगी। यहां कार्यालयीन समय में शहरवासी पहुंचकर संपत्ति व जल कर जमा कर सकते हैं। इसके साथ स्पायरो व राजस्व की टीम द्वारा शहर के ऐसे करदाता जिन्होंने संपत्ति व जल का भुगतान नहीं किया है। ऐसे लोगों को फोन करने के साथ एसएमएस के माध्यम से भी कर भुगतान करने की अपील की जा रही है। इसी तरह स्पायरो व निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक व सहायक राजस्व अधिकारियों द्वारा अपने-अपने जोन में भ्रमण कर बकायादारों से कर भुगतान कराया जा रहा है। रविवार को निगम के विकास भवन, टाऊन हाल सहित चारों जोन कार्यालय में टैक्स जमा लेने के साथ स्पायरो व राजस्व की टीम द्वारा सभी वार्डों के घर-घर दस्तक देकर टैक्स जमा कराया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल