बिलासपुर

बिलासपुर: शहर में फिर मिली अधजली लाश…बेरहमी से हत्या कर लाश ठिकाने लगाने की आशंका, पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब तिफरा सब्जी मंडी के पास झाड़ियों में एक युवक की अधजली लाश मिली। शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के बीच से धुआं उठते देखा, तो मौके पर पहुंचकर उन्होंने लाश पड़ी हुई देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई और सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई है। मौके से पुलिस ने कुछ कपड़ों के टुकड़े, जले हुए सामान और अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। सभी सामग्रियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटनास्थल से सटीक प्रमाण जुटाए जा सकें। घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इंदिरा सेतु पुल के नीचे नदी में एक अधजली लाश मिली थी। लगातार मिल रही अधजली लाशों के मामलों ने बिलासपुर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल सिरगिट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...