बिलासपुर

रेलवे स्टेशन में महिला से लूटपाट और मारपीट करने वाला आरोपी 03 घंटे के भीतर गिरफ्तार..जीआरपी ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेल पुलिस ने तीव्र कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर लूटपाट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान व्यास कुमार प्रजापति पिता अशोक कुमार प्रजापति, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04, संजय नगर अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है।
घटना 31 अक्टूबर 2025 की है जब पीड़िता टाटा इतवारी एक्सप्रेस से अकलतरा रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। प्लेटफार्म पार करते समय एक युवक ने उसके पास आकर उसका मोबाइल और लेडीज हैंड बैग लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 92/25 धारा 74, 309(5), 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। रेल पुलिस अधीक्षक (रेल) रायपुर श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। हमराह स्टाफ द्वारा अकलतरा में सक्रियता से तलाशी अभियान चलाया गया और आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। गिरफ्तारी की कार्यवाही में उप निरीक्षक विश्वनाथ चक्रवर्ती, सहायक उप निरीक्षक टी.एस. ध्रुव सहित पुलिस टीम के जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...