जांजगीर चाँपा

धोखाधड़ी मामले का आरोपी जिला अस्पताल से फरार, प्रहरी निलंबित,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले में धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे गए बंदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी पंचराम निषाद उर्फ पंचू (37 वर्ष), निवासी चंदेरी थाना चंद्रपुर, हाल संतोषी मंदिर के पास सरायपाली जिला महासमुंद, जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के दौरान प्रहरी को चकमा देकर भाग निकला।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को कुछ दिन पहले नवागढ़ थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था। न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल खोखरा में निरुद्ध पंचराम को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया था। जहां आज सुबह करीब 10 बजे वह जेल प्रहरी की निगरानी से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की सीमाओं में नाकाबंदी कर दी गई है। साथ ही आरोपी की तलाश में अलग-अलग पुलिस टीमों को शक्ति, रायगढ़ व महासमुंद की ओर रवाना किया गया है। इसके अलावा GRP/RPF को अलर्ट जारी कर रेलवे स्टेशनों पर भी जांच तेज कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर ड्यूटी में तैनात जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया गया है। फरारी के मामले में थाना कोतवाली जांजगीर में धारा 262 BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है।वहीं पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस की अपील

यदि फरार बंदी के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचित करें।

CSP जांजगीर – योगिताबाली खापर्डे : 9479274047

पुलिस कंट्रोल रूम : 9479193199

थाना जांजगीर : 9479193107 / 9399838762

थाना नवागढ़ : 9479193118

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...