बिलासपुर

सेंधमारी कर चरवाहे के घर से 10 बकरे बकरियों की चोरी….शोर के बीच घटना की किसी को नही लगी भनक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में रहने वाले वेदराम पाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह बकरी पालन का काम करते है जिनके पास बड़ी संख्या में बकरे और बकरियां है जिन्हें चराकर वह बीती शाम भी घर लौटा और घर के दूसरे हिस्से में बने कमरे में सभी बकरियों को रख दिये, जिनका परिवार 8 बजे के लगभग खाना खाकर सो गया, सुबह होने पर जब वह कमरे में गए तो देखा वहाँ दीवार में छेद है और 10 बकरे बकरियाँ नही है, उन्होंने यह भी बताया कि बीती रात गांव में गौरा गौरी पूजा चल रही थी, जहाँ साउंड बॉक्स बज रहा था, जिसकी वजह से ही उन्हें इस घटना की भनक रात में नही हुई। उन्होंने बताया कि कुल 7 बकरे और 3 बकरियों की चोरी हुई है जिससे उन्हें 50 हजार रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
ईमरान कबाड़ी के दुकान में पुलिस ने मारी रेड.... चोरी के रेल सामान समेत 14.25 लाख का माल जब्त, परीक्षा देकर लौट रहे एलएलबी छात्र पर ब्लेड से जानलेवा हमला...दिनदहाड़े हुई घटना से मची सनसनी, ज्वाली ... पचपेड़ी:- टेलीग्राम पर रकम दोगुनी करने का झांसा देकर किसान से 21.32 लाख की ऑनलाइन ठगी...एफआईआर दर्ज मोदी सरकार के 12 साल पूरे, डिप्टी सीएम अरुण साव ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- विश्वास, विकास और जनकल्या... एसएसपी ने 2 थानों के प्रभारियों को बदला....वाय पी सिंह सिरगिट्टी तो कमला पुसाम पचपेड़ी में तैनात, सूने घर को बनाया निशाना...चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के जेवर गायब, अज्ञात कारणों से महिला ने लगाई फांसी...पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मनवा की घटना मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रतनपुर भाजपा ने दिया स्वच्छता का संदेश...रामटेकरी मंदिर परिसर में ... दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल....1.5 लाख के माल के साथ दोनो गिरफ्तार, खुड़िया जंगल में जुआ खेलते 9 जुआरी गिरफ्तार... 7.33 लाख रुपये की संपत्ति जब्त,