जशपुर

दर्दनाक मर्डर मिस्ट्री:-सूटकेस में मिला पति का शव, बेरहमी से हत्या कर कम्बल में लपेटकर रखी मिली लाश, पत्नी लापता

रमेश राजपूत

जशपुर – थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की लाश सूटकेस में बंद मिली। पुलिस ने इस मामले को हत्या करार देते हुए मृतक की पत्नी को आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। फिलहाल आरोपिया फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की टीम महाराष्ट्र रवाना की गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनोद मिंज 45 वर्ष निवासी ग्राम भिंजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई संतोष भगत 43 वर्ष अपनी पत्नी के साथ गांव में अलग रहता था। संतोष की पत्नी मुंबई में काम करती थी और कुछ दिनों पूर्व ही गांव लौटी थी। बताया जा रहा है कि 7 नवंबर की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसकी जानकारी उनकी मंझली बेटी को फोन पर मिली थी।

अगले दिन 8 नवंबर को महिला ने अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में बंद कर दिया है। यह सुनकर बेटी घबरा गई और 9 नवंबर को अपने पति के साथ गांव पहुंचकर अपने बड़े पिता विनोद मिंज को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुलदुला पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घर से एक बड़ा लाल रंग का सूटकेस बरामद हुआ, जिसे खोलने पर उसमें मृतक का शव मिला। शव को कम्बल में लपेटकर अंदर बंद किया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना दुलदुला में आरोपिया पत्नी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपिया की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच त्वरित गति से जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...