बिलासपुर

बिलासपुर प्रेसक्लब प्रतिनिधि मंडल ने सीएम विष्णुदेव साय से की मुलाकात..कई विषयों पर हुई सार्थक चर्चा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार शाम को न्यू सर्किट हाउस में सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष गोपीनाथ डे, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष लोकेश वाघमारे, सह सचिव रमेश राजपूत और कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव शामिल रहे। इस दौरान सीएम साय ने प्रतिनिधिमंडल से शासन-प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिला व पुलिस प्रशासन से समन्वय बिठाकर प्रेस क्लब काम कर रहा है। प्रेस क्लब की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय का अभिनंदन किया और बताया कि करीब डेढ़ माह पहले ही बिलासपुर प्रेस क्लब में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया है। अध्यक्ष यादव ने बताया कि वर्तमान में बिलासपुर प्रेस क्लब का जीर्णोद्धार हो रहा है। जल्द ही भव्य रूप से तैयार हो जाएगा। नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण प्रस्तावित है। हम चाहते हैं कि शपथ ग्रहण समारोह में आप मुख्य अतिथि के रूप में आएं और नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाएं। इससे पत्रकारों के बीच सरकार, शासन-प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश जाएगा। साथ ही उसी दिन प्रेस क्लब भवन के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण कर दें। बिलासपुर प्रेस क्लब के आग्रह को सीएम साय ने स्वीकार किया और अपने निज सहायक दीपक अंधारे को प्रस्तावित कार्यक्रम को नोट करने कहा। सीएम साय ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर राजधानी रायपुर आने की बात भी कही है। इस मुलाकात के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, नगर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...