मल्हार

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी उत्सव शुरू….किसानों की समृद्धि ही राज्य के विकास का आधार है – रंजीत सिंह

उदय सिंह

बिलासपुर – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समूचे छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान उपार्जन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में मल्हार धान उपार्जन केंद्र में पारंपरिक रीति-रिवाज़ों के साथ खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया। तौल मशीन और कांटा-बांट की विशेष पूजा-अर्चना के बाद औपचारिक रूप से धान खरीदी की शुरुआत की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ठाकुर संस्था प्रबंधक तेज बहादूर सिंह नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील चौबे धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने विधि-विधान से पूजा कर खरीदी कार्य को प्रारंभ कराया तथा केंद्र में पहुंचने वाले किसानों का उत्साहवर्धन किया।

मल्हार के किसान देवकी बाई प्रेम प्रकाश राधेश्याम अमीन खान इस वर्ष खरीदी केंद्र पहुंचने वाले सबसे पहले किसान रहे। उन्होंने धान के विक्रय हेतु पंजीकरण कराया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल उपार्जन सत्र की कामना की। इस अवसर पर रंजीत सिंह ने कहा है कि अन्नदाता किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। किसानों के कल्याण के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धता से काम कर रही है किसानों की सुविधा के लिए केंद्र में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

सुगम प्रक्रिया और बेहतर प्रबंध देखकर किसानों ने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। धान उपार्जन के शुभारंभ के साथ ही मल्हार क्षेत्र के किसानों में नए उत्साह, उमंग और राहत की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक नरेन्द्र राय, प्रवेक्षक बी पी भारद्वाज, लोकनाथ बंजारे,आशिष सिंह, दिलीप पाण्डेय, रवि सिंह, भुवनलाल, मनालाल, श्याम घोष, धनश्यम सिंह,पवन सिंह,राजेन्द्र कुर्रेअनिल सिंह, राजूराय, किशन कुमार, यशकुमार सहित किसान उपस्थित

error: Content is protected !!
Letest
घर से लापता दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म.. धमकी देकर आरोपियों ने किया शोषण, दो युवक गिरफ्तार ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 8 वारंटी गिरफ्तार.. अलग-अलग स्थानों में... बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस...