बिलासपुर

बिलासपुर:- बीएलओ ड्यूटी से इंकार करने पर शिक्षिका निलंबित,कलेक्टर संजय अग्रवाल की बड़ी कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीएलओ ड्यूटी करने से मना करना एक शिक्षिका को भारी पड़ गया। जहां जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा निर्वाचक नामावली का गहन पुनरीक्षण कार्य के तहत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण और सुधार के संबंध में नियोजित अधिकारी कर्मचारी के द्वारा नियोजित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के नियंत्रण,अधीक्षण और अनुशासन के अधीन कर दिया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बिलासपुर द्वारा सात नवंबर को आदेश जारी कर कविता बनर्जी शिक्षिका स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला बिलासपुर को बीएलओ कार्य हेतु आदेशित किया गया था। पर उनके द्वारा बीएलओ कार्य किए जाने से इंकार कर दिया गया। जो कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करता है। जिसके मद्देनजर मामले में बिलासपुर एसडीएम और निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष साहू के द्वारा कलेक्टर को 15 नवंबर को प्रस्ताव जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को भेजा गया।

जिसमे कविता बनर्जी शिक्षिका स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला बिलासपुर को निर्देशों की अवहेलना किए जाने की जानकारी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम तीन के तहत जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कविता बनर्जी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। वही निलंबन अवधि में कविता बनर्जी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा जिला बिलासपुर नियत किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ...