बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ेगी ठंड…26 नवम्बर से शीतलहर की चेतावनी…जारी की गई एडवायजरी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम तेजी से ठंड की ओर बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में इस गिरावट के कारण सुबह और रात के समय ठंड का प्रभाव और अधिक महसूस होगा। मौसम विभाग ने 26 से 28 नवंबर तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई है। इस दौरान बर्फीली हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

शीतलहर का असर खासकर बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा जैसी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर गंभीर हो सकता है, इसलिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई और अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने की ही संभावना है। तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आम जनता और विभिन्न विभागों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, गर्म कपड़ों का नियमित उपयोग करने, सिर, कान, हाथ और पैर को ढंककर रखने, तथा गर्म तरल पदार्थ लेते रहने की सलाह दी गई है।

अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों का सफेद पड़ना, सुन्नता, बोलने या सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की हिदायत दी गई है, क्योंकि ये हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट के संकेत हो सकते हैं। प्राधिकरण ने आग जलाते समय कमरों को हवादार रखने पर जोर दिया है, क्योंकि बंद कमरों में कोयला जलाने से घातक गैसें जमा हो सकती हैं। साथ ही किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने और बच्चों व बुजुर्गों की विशेष देखभाल करने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस