बिलासपुर

VIDEO:- न्यू रिवर व्यू में कार से स्टंटबाजी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार….युवाओं को दी गई सख्त चेतावनी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरतते हुए स्टंटबाजी करने वालों पर सिविल लाइन पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। न्यू रिवर व्यू रोड पर बिना नंबर प्लेट की सिल्वर स्विफ्ट कार में खतरनाक स्टंट करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रसून यादव कार के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा था, जबकि कार को आदित्य राणा जोखिमपूर्ण तरीके से चला रहा था। यह वीडियो ड्रोन कैमरे से ओंकार पटेल द्वारा बनाया गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिना नंबर की कार और ड्रोन कैमरा जप्त कर लिया। आरोपियों प्रसून यादव (21), आदित्य राणा (18) और ओंकार पटेल (25), सभी निवासी ग्राम निरतु, थाना सीपत को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 1409/2025, धारा 281, 3(5) BNS एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 189 के तहत कार्रवाई की गई है।

साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी अलग से की गई है तथा पुलिस ने इनके लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सड़क पर स्टंटबाजी, खतरनाक ड्राइविंग और सोशल मीडिया के लिए जोखिमपूर्ण वीडियो बनाना गंभीर अपराध है और किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्य न केवल स्वयं की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा पैदा करते हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि रोमांच की चाह में अपनी और दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ न करें, अन्यथा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...