बिलासपुर

बिलासपुर तहसीलदार के फर्जी सील और साइन से प्रमाण पत्र बनाने वाले के खिलाफ़ हुआ एफआईआर दर्ज….तहसीलदार ने खुद लिया था संज्ञान में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तहसीलदार बिलासपुर अतुल वैष्णव के नाम पर फर्जी सील और साइन कर जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाये जाने का मामला सामने आया था, जिसमें जानकारी मिलते ही तहसीलदार अतुल वैष्णव ने खुद संज्ञान में लेकर जांच शुरू की और तहसील परिसर में ही सक्रिय एक संदिग्ध को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम मुकेश खरे बताया जिसनें एक पक्षकार के लिए फर्जी तरीक़े से ऑफ लाइन जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाये जाने की जानकारी दी,

उसने इसके एवज में 300 रुपए लेने की बात भी बताई, जिसने कहा कि उसने 300 रुपए लेकर उक्त दस्तावेज बनाने किसी रामकुमार सूर्या के दिये जिसने फर्जी सील और साइन किये, जिसे उसने 100 रुपए दिए। मामले में पूरी जानकारी हाथ लगते ही अब मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई है, जिसमें मनोज राव माल जमादार तहसील की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकेश खरे के खिलाफ धारा 466-IPC, 467-IPC,468-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...