कोटा

4 साल के मासूम पर अत्याचार का मामला…आरोपिया कथित माँ गिरफ्तार, स्थानीय लोगों ने की थी शिकायत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मात्र चार वर्षीय मासूम बच्चे के साथ लगातार मारपीट व प्रताड़ना किए जाने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बिलासपुर की टीम ने 27 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि करगीरोड कोटा के वार्ड क्रमांक 01, राममंदिर चौक के पास रहने वाली राजकुमारी भैना अपने कथित गोद लिए हुए छोटे बच्चे को घर में बाहर से ताला बंद करके रखा जाता है और गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक यातना दे रही है।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोटा की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। टीम ने बच्चे की हालत देखकर और उसके शरीर पर मिले चोटों के निशानों के आधार पर प्रताड़ना की पुष्टि की। मासूम की दशा देखकर पुलिस कर्मी भी द्रवित हो उठे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी राजकुमारी भैना पति स्व. राजकुमार भैना, उम्र 34 वर्ष, निवासी पड़ावपारा, राममंदिर के पास, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 तथा

किशोर न्याय अधिनियम, 2015 की धारा 75 के तहत अपराध दर्ज किया। बाद में महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित बच्चे को तत्काल सुरक्षा प्रदान करते हुए संबंधित विभाग के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहाँ उसे चिकित्सा उपचार और आवश्यक देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

इस संवेदनशील कार्रवाई में उप निरीक्षक मीना ठाकुर, म.आर. दीपिका लोनिया, आरक्षक दीप सिंह और प्रफुल्ल यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। यह घटना समाज को संवेदनशीलता और बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने की एक गंभीर चेतावनी देती है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज