बिलासपुर

लालखदान ओवरब्रिज के नीचे जूता–चप्पल दुकानदार से मारपीट और पैसों की लूट… तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना तोरवा क्षेत्र में रोड किनारे जूता–चप्पल बेचकर गुजर-बसर करने वाले मोहम्मद ययूब के साथ मारपीट और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। प्रार्थी मोहम्मद ययूब, जो लालखदान ओवरब्रिज के नीचे रोजाना दुकान लगाते हैं, उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे ग्राम महमंद के तीन युवक सूरज, अजय यादव और अमित उपाध्याय दुकान पर पहुंचे और दुकान लगाने पर आपत्ति जताते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने हाथ-मुक्का और बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे उसके पुत्र मोहम्मद सकलेन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने ययूब का कीपैड मोबाइल छीनकर नाले में फेंक दिया, जबकि उसकी रोज की बिक्री की लगभग 5 हजार रुपए नगद भी जबरन लूट लिए। घटना को आसपास मौजूद लोगों ने देखा, लेकिन आरोपियों के डर से कोई हस्तक्षेप नहीं कर सका।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया, जहां पीड़ित ने उन्हें पहचान लिया। मारपीट में ययूब के चेहरे, होंठ, दांत और पीठ में चोटें आई हैं, जबकि उसके पुत्र के गाल में भी चोट लगी है। तोरवा पुलिस ने आरोपी सूरज, अजय यादव और अमित उपाध्याय के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 309(6)-BNS व 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कोयला कारोबारी से 30 लाख की कथित धोखाधड़ी... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज सिम्स में 28 वर्षीय युवक की जटिल हिप सर्जरी सफल.... आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क मिली सुविधा डीमैट खाते से 44.35 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी....अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज घर के आंगन में फंदे पर झूलता मिला युवक का शव, पत्नी के लौटते ही मचा हड़कंप, मौत की गुत्थी सुलझाने मे... सीपत :- पुलिस के नाम पर धमकी देकर 45 हजार रुपये की अवैध वसूली... आरोपी गिरफ्तार VIDEO बिलासपुर:- सड़क बनी तालाब, गड्ढों में डाला जाल……मछली पकड़कर कांग्रेस ने किया अनोखा विरोध प्रदर... बिलासपुर - नाले में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस मासूम से दुष्कर्म केस में 2 नाबालिग दोषियों को मिली सजा... उत्कृष्ट विवेचना को मिलेगा सम्मान, 'मन की बात' में गूंजा था मल्हार, आज बदहाल सड़कें और गहरे गड्ढे विकास की हकीकत कर रहे बयां, बरसात में... बेखौफ चोरों की पुलिस को खुली चुनौती... बैंक की दीवार तोड़ी, एटीएम फोड़ा, CCTV से भी की छेड़छाड़