बिलासपुर

नाबालिग युवती के हत्यारों को पकड़ने और फांसी दिए जाने की मांग, आक्रोशित जनसमुदाय ने जिला एवं पुलिस प्रशासन से लगाई फरियाद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या के बाद अब क्षेत्र में लोग आक्रोशित हो गए है, जो आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे है, हालांकि अब तक पुलिस आरोपियों तक नही पहुँची है, जिनकी जांच चल रही है, लेकिन धीरे धीरे मामले को लेकर लोग अपना आक्रोश जताने एकत्र हो रहे है।

मृतिका को न्याय दिलाने क्षेत्र वासियों सहित जनप्रतिनिधि अब आवाज उठाने लगे है और सभी एक साथ होकर मृतिका के परिजनों को न्याय दिलाने निकल पड़े है। शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों के दल के साथ क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुँचे जहाँ उन्होंने जिला एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपीयो को जल्द से जल्द पकड़ने और उन्हें फांसी देने की फरियाद लगाई, साथ ही तोरवा थाना प्रभारी को तत्काल हटाये जाने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि 30 जून को नाबालिग युवती की लाश तोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम महमंद के बेल्हाखार तालाब के पास मिली थी, जिसके साथ आरोपियों ने क्रूरता से मारपीट करते हुए गला घोंटकर हत्या कर दी थी, वही उसके मुंह में बेसरम के पत्ते ठूंस दिए गए थे, मामले में दुष्कर्म की आशंका भी व्यक्त की जा रही है, फ़िलहाल पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो पायेगी। वही मामले में परिजन सहित क्षेत्रवासी जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें फांसी दिए जाने की मांग कर रहे है और क्षेत्र में चल रहे नशे के व्यापार को प्रभाव से समाप्त करने की मांग कर रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
पदोन्नति सूची में वरिष्ठता विवाद: हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग को दिया निराकरण का निर्देश सिरगिट्टी में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार...अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस, डीजल की किल्लत के बीच अब चोरी हुई तेज...सिरगिट्टी में खड़े ट्रक से 294 लीटर डीजल पार, बिलासपुर: जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई... 2 पोकलेन, 1 जेसीबी समेत 20 वाहन जब्त प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों का हुआ तबादला...एक साथ निकली लिस्ट, शराब पार्टी के बहाने दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग की बेरहमी से हत्या... एक घंटे में दो वारदात, VIDEO पचपेड़ी:- पति के जाने का गम नहीं सह पाई पत्नी.. दो दिन बाद उसी घर से उठेगी दूसरी अर्थी, फांसी ... पुरानी रंजिश में युवक पर हमला.. सिर पर पत्थर मारकर किया घायल नाबालिग को भगाकर किया दुष्कर्म... फिर जहर पिलाकर की आत्महत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार न्यायधानी में नशे का सामान:-प्रतिबंधित एमडीएमए के साथ ग्राहक तलाश रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 13 लाख का म...