बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रो में चोरों का आतंक…दो घरों के टूटे ताले, लाखों के माल पर किए हाथ साफ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में इनदिनों चोरों का आतंक परेशान कर रहा है, सुना मकान होने की जैसे ही भनक चोरों को लग रही है ताला टूटने में जरा सी चूक नही हो रही है, हद तो तब हो जा रही है कि घर के नीचे परिजन सो रहे है और ऊपर के कमरे में चोरी हो जा रही है, दरअसल चकरभाठा थाना क्षेत्र के रामा वैली में रहने वाले राहुल सिंह के मकान में बीती रात पूरा परिवार नीचे के कमरे में सो रहा था तभी अज्ञात चोरों ने ऊपर के कमरे में ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिए, प्रार्थी को सुबह घर मे चोरी होने की जानकारी हुई।

इसी तरह तोरवा थाना क्षेत्र के बुटापारा में प्रार्थी रश्मि पांडेय परिवार सहित बीती रात रतनपुर दर्शन करने गई थी और रात में अपनी मां के घर मे ही रुक गई, जहाँ उसके दुकान और मकान में सुबह जब उसकी माँ पहुँची तो पाया ताला टूटा हुआ है और आलमारी में रखे नगद 27 हजार रुपए सहित हजारों की किराना सामान चोरी हो गई है, जिसके बाद प्रार्थी ने तोरवा थाने पहुँचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है,

दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ... बिलासपुर: चलती बाइक से मोबाइल झपटकर फरार हुए दो बदमाश... तारबाहर में दिनदहाड़े वारदात,