रतनपुर

रतनपुर:- धान कटाई के लिए जा रहे 2 किसानों को अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी ठोकर…एक की मौत दूसरा गंभीर,

रमेश राजपूत

रतनपुर – ओछिनापारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। थाना रतनपुर में प्रार्थी रामनरेश राज, निवासी सांधीपारा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पिता शिवकुमार रिश्ते के दादाजी लोचन सिंह गोंड़ के साथ खेत में फसल कटाई के लिए टीव्हीएस एक्सल CG 10 AV 7834 से ओछिनापारा की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जब वे ओव्हरब्रिज के नीचे पहुंचे, तभी नीचे की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही, तेज रफ्तार एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और पीछे बैठे लोचन सिंह गोंड़ को गम्भीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान लोचन सिंह गोंड़ को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवकुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(a)-BNS एवं 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी