रतनपुर

रतनपुर में स्कूटी सवार युवती को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत…ड्यूटी से लौट रही थी घर,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – शनिवार की शाम रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी अमराई के पास मेन रोड पर एक हृदयविदारक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार जोगी अमराई निवासी खुशबू उर्फ पुष्पांजलि पाव पिता धन्नू सिंह पाव उम्र 22 वर्ष, स्कूटी क्रमांक CG 12 BF 4009 से अपने कार्यस्थल से घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी आस पास के लोगो द्वारा रतनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं, ताकि अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। परिजनों ने बताया कि खुशबू रतनपुर में ही एसबीआई के कियोस्क सेंटर में कार्यरत थी और रोज की तरह शनिवार शाम ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

युवती की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।फिलहाल रतनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी