बिलासपुर

युवा कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने लगाई गुहार…..376 का मामला दर्ज

बिलासपुर- न्यायधानी की राजनीतिक गलियारों उस वक्त खलबली मच गई जब एक युवती युवा कांग्रेसी नेता के खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार करने लगी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है जहाँ शाम के समय काफी सरगर्मी बढ़ गई जब एक युवती ने युवा कांग्रेस नेता नवीन तिवारी पर दुष्कर्म का इल्जाम लगाया और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर जुर्म दर्ज कर लिया और आरोपित नवीन तिवारी को गिरफ्तार भी कर लिया। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि युवक नवीन उसे शादी का झांसा देकर लगातार उसका दैहिक शोषण कर रहा था, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह अपने शादी करने के वादे से मुकर गया।

लगातार दैहिक शोषण के बाद धोखा मिलने से क्षुब्ध युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की जहाँ गुरुवार को सिविल लाइन पुलिस ने 376 का अपराध दर्ज कर आरोपित युवक नवीन तिवारी को गिरफ्तार कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...