रतनपुर

युवती से शारिरिक शोषण और मारपीट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में दिखाई सक्रियता

रमेश राजपूत

रतनपुर – बीते शनिवार की दरमियानी रात में एक लड़की हाईवे रोड भरारी के पास रोते हुये खड़ी थी जिसे पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा अकेले तथा रोते देखकर पूछने पर अपने साथी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने दबाव बनाया मना की तब उसके साथ मारपीट किये जाने की बात कही, पुलिस के द्वारा पीड़िता को थाना रतनपुर लाया गया जहाँ पीडिता ने घटना की पूरी आप बीती बताई, लगभग 04 साल पूर्व अभियुक्त से जान पहचान हुई थी उसी बात का फायदा उठाकर घुमने के बहाने आरोपी के द्वारा पीडिता को खूटाघाट हरियाली में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, पीडिता अपने परिवार की इज्जत के डर से उक्त घटना को किसी को नही बताई इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी द्वारा पीडिता के साथ मर्जी के खिलाफ दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा पीडिता के साथ शनिवार को भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया तथा मारपीट किया, जिसकी रिपोर्ट पर महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशन पर थाना रतनपुर प्रभारी द्वारा टीम तैयार कर अभियुक्त को फरार होने के पूर्व गिरफ्तार कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी: बच्चों के निवाले पर चोरों का हाथ... स्कूल का ताला तोड़कर 350 किलो चावल और गैस सिलेंडर पार, ... बिलासपुर में बागेश्वर धाम मातृशक्ति मंडल द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन, घोंघा बाबा मंदिर परिसर दीपों... आवारा मवेशियों को लेकर विवाद के बाद किसान ने खाया जहर...इलाज के दौरान मौत, मवेशियों को बचाने में फिसली बाइक... पीछे से पिकअप ने कुचला, इलाज के दौरान युवक की मौत VIDEO पचपेड़ी:- ओखर की गौशाला में व्यवस्था की खुली पोल..चारा-पानी के अभाव में 23 से अधिक गौवंश की मौ... फूल तोड़ रही महिला को घेरकर लूटी सोने की चेन... राउरकेला उड़ीसा से दबोचे गए दो फरार आरोपी, कूलर में करंट लगने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत..पानी पीने के लिए ग्लास उठाने के दौरान हुआ दर्दनाक हा... पचपेड़ी:- रक्षाबंधन से पहले मातम, कदम के पेड़ पर झूलती मिली युवक की लाश तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज