बिलासपुर

बिलासपुर:- ऑटो में सफर कर रही महिला से 50 हजार रुपये की चोरी…अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला से 50 हजार रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी बहुरा बाई यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 6 जून को सुबह करीब 11 बजे तिफरा स्थित बजरंग होटल के पास से ऑटो में सवार होकर मंगला स्थित अपने घर जा रही थीं। उनके पास पीले कपड़े का एक बैग था जिसमें 500-500 और 200-200 रुपये के नोटों में कुल 50 हजार रुपये रखे थे। नेहरू चौक के पास दो अज्ञात महिलाएं भी उसी ऑटो में सवार हुईं। उनमें से एक महिला प्रार्थी के बगल में बैठ गई और अपने सामान को बहुरा बाई की गोद में रख दिया। प्रार्थी को उस दौरान कुछ असामान्य महसूस हुआ जब महिला का हाथ उनके कमर के पास बार-बार टकरा रहा था, लेकिन उन्होंने ऑटो के हिलने की वजह से उस पर ध्यान नहीं दिया।मंगला चौक पहुंचने पर जब बहुरा बाई ने ऑटो से उतरने के बाद अपना बैग चेक किया, तो बैग की चेन खुली हुई थी और उसमें रखे 50 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने तत्काल एक अन्य ऑटो से उन महिलाओं की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मिलीं। पुलिस ने प्रार्थिया के आधार पर अज्ञात महिला उम्र करीब 40-45 वर्ष के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप...