मस्तूरी

मस्तूरी: सड़क सुदृढ़ीकरण के मिली करोड़ो की सौगात…बिनौरी–हरदी भगवानपाली नहर मार्ग एवं बहतरा–आमाकोनी पहुंच मार्ग का विधायक दिलीप लहरिया ने किया भूमि पूजन

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत बिनौरी से हरदी–भगवानपाली नहर सड़क मार्ग तथा मेनरोड बहतरा से आमाकोनी पहुंच मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इन दोनों सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया द्वारा किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम कार्य के तहत ग्राम पंचायत बिनौरी से हरदी–भगवानपाली नहर तक 3.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क के निर्माण के लिए शासन द्वारा 477.12 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं द्वितीय कार्य में मेनरोड बहतरा से आमाकोनी पहुंच मार्ग, जिसकी लंबाई 1.15 किलोमीटर है, के निर्माण हेतु 144.49 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। दोनों सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने विधायक दिलीप लहरिया का पारंपरिक कर्मा नृत्य, ढोल-मांदर और डोल-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया। लोक वाद्य यंत्रों की गूंज से गांव का वातावरण उल्लास और उत्साह से भर गया।

इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की रीढ़ होती हैं। इन सड़कों के निर्माण से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में सतकली बावरे, राम खिलावन पटेल, नरेन्द्र नायक, रिखीराम नेताम, खेमराज पटेल, संतोष मरावी, देवेंद्र पटेल, मेनका सुमित जगत सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एसडीओ ग्रोवर, अभिषेक कौशिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल