बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर :- न्यायधानी में फिर 100 के पार हुई नए मरीजों की संख्या, संक्रमण की गति में बढ़ोत्तरी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को न्यायधानी एकबार फिर कोरोना की गति तेज हुई है। जहाँ बीते 24 घन्टो में 126 नए संक्रमितो की पहचान स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिनमे सबसे अधिक 125 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है। जबकि एक मरीज दूसरे जिंले का निवासी है। नए मरीजो को मिलाकर अब जिंले में कोरोना के कुल संक्रमित मरीजो की संख्या 17921 हो गई है। इधर शहरीय इलाको में भी 90 नए संक्रमित मरीज मिले है। जबकि इनके अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में 35 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है मंगलवार को मेडिकल स्टाफ,डॉक्टर,रेलकर्मी, निजी कर्मचारी,एसईसीएल कर्मचारी सहित अन्य कोरोना के गिरफ्त में आए है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही सिम्स में भी 24 वर्षीय संक्रमित युवक को चिन्हित किया गया है। इसके अलावा आरपीएफ कॉलोनी से भी दो नए संक्रमित मरीज मिले है। जिनमे एक 36 वर्षीय मेल और 6 साल की बच्ची शामिल है। वही एसईसीएल के इंद्रा विहार कॉलोनी से दो लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिनमे एक कि उम्र 56 और 53 वर्ष है। आपको बता दे मंगलवार को भरारी ,,खमतराई ,,गीतांजलि सिटी ,,लगरा, तालापारा ,अभिलाषा परिसर, करगी रोड, तिफरा, सरकंडा, रामा वेली ,,बरतोरी, मसानगंज, तेलीपारा, नूतन कॉलोनी,, अशोक नगर , एकता कॉलोनी, राजकिशोर नगर, ग्रीन सिटी, इंदिरा विहार,,मोपका, ड्रीम सिटी,जयरामनगर ,,,देवरीखुर्द,, सिरगिट्टी,,हिर्री माइंस ,,,साईं वाटिका ,,,मल्हार,,, सिंधी कॉलोनी ,,,बांग्ला यार्ड, गणेश नगर,, मंगला,,, नूतन चौक, रामा ग्रीन सिटी, 27 खोली, विजयापुरम,, जूनी लाइन ,,भारती नगर ,,विनोबा नगर ,,क्रांति नगर,, नर्मदा विहार, गंगानगर ,,,महिमा नगर,, शांति नगर,, अशोकनगर,, सेंदरी,, महिमा नगर सहित अन्य जगहों से पॉजिटिव मरीजो की पहचान की गई है। इस बीच राहत की बात यह है कि मंगलवार को जिंले के 102 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जिनके साथ अब तक जिंले मे कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 16800 हो गई है। जबकि अब भी जिले के 842 मरीज एक्टिव है जिनका सघन उपचार जारी है। 

दो कोरोना संक्रमित मरीजो ने फिर गवाई जान..

जिले में कोरोना से मौत होने का सिलसिला अब भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के अलग अलग हॉस्पिटल में दो कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे एक मरीज बिलासपुर जिले का निवासी है तो वही दूसरा मरीज दीगर जिले का निवासी है। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 279 हो गई है। सिरगिट्टी निवासी 53 वर्षीय महिला को कुछ दिन पूर्व ही इलाज के लिए परिजनों ने रेल्वे हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहाँ कोविड संक्रमण का इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान मंगलवार को महिला की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसी तरहा सक्ति निवासी 56 वर्षीय मरीज की भी मौत इलाज के दौरान महादेव हॉस्पिटल में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,